21st April 2026

BREAKING NEWS

इंस्टाग्राम रील्स की आड़ में बड़ा क्रिकेट सट्टा रैकेट उजागर, खेमानी गिरफ्तार, करण अब भी फरार

24x7 शिकायत दर्ज कर सकेंगे नागरिक

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, कोरबा–बेंगलुरु के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

बार विवाद ने लिया हिंसक रूप, किराना व्यापारी पर बीयर बोतल से हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

समर वेकेशन में राहत! रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर सफर को बनाया बेहद आसान

Advertisment

Missing Children Case in CG : छत्तीसगढ़ में बच्चों के गायब होने के मामलों में बड़ा उछाल, ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ रिपोर्ट में राज्य देश में 6वें स्थान पर

Media Yodha Desk Mon, Mar 9, 2026

Missing Children Case in CG: देश में बच्चों के लापता होने के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। Ministry of Women and Child Development की ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच देशभर में कुल 33,577 बच्चे लापता दर्ज किए गए। इनमें से बड़ी संख्या में बच्चों को पुलिस और प्रशासन की मदद से ढूंढ लिया गया, लेकिन अब भी 7,777 बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में भी बच्चों के गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस अवधि के दौरान राज्य से कुल 982 बच्चे लापता हुए। इनमें से 582 बच्चों को बरामद कर लिया गया, जबकि 400 बच्चे अब भी लापता हैं। इन आंकड़ों के साथ छत्तीसगढ़ देश में लापता बच्चों के मामलों में छठे स्थान पर है।

पिछले पांच वर्षों से राज्य लगातार टॉप-10 राज्यों में बना हुआ है। आंकड़ों के विश्लेषण से यह भी सामने आया है कि 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोर सबसे अधिक प्रभावित हैं। इस आयु वर्ग में लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में अधिक है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानव तस्करी, बाल श्रम, पारिवारिक विवाद या घर से भागने जैसी कई वजहें बच्चों के लापता होने के पीछे हो सकती हैं।

देशभर की स्थिति देखें तो West Bengal इस मामले में पहले स्थान पर है, जहां इस अवधि में 19,145 बच्चे लापता हुए। इनमें से 15,465 बच्चों को खोज लिया गया, लेकिन 3,680 बच्चे अब भी लापता हैं। वहीं Madhya Pradesh दूसरे स्थान पर है, जहां 4,256 बच्चे लापता हुए और इनमें से 1,059 बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस अवधि के दौरान बच्चों के लापता होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। नगालैंड, अरुणाचल, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात व लक्ष्यद्वीप और दादर नगर हवेली में बच्चों के लापता होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन