25th April 2026

BREAKING NEWS

भीषण गर्मी का कहर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में बड़ा बदलाव, बढ़ाया गया एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका

अब OTP की झंझट खत्म! Google ला रहा आसान साइन-अप फीचर, जानें कितना सुरक्षित है आपका डेटा

समझें मलेरिया, डेंगू और वायरल फीवर के अलग-अलग संकेत

तमन्ना भाटिया को लेकर बयान पर मचा था बवाल

Advertisment

नवरात्र पर तोहफ़ा : छत्तीसगढ़ में दूध, घी और पनीर सस्ते, ग्राहकों को मिलेगा 1206 रुपए तक फायदा

Media Yodha Desk Sun, Sep 21, 2025

रायपुर: लोगों के लिए राहत की खबर है कि देवभोग का दूध समेत सभी तरह के प्रोडक्ट 22 सितंबर से सस्ते हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित की ओर से आम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है. इस फैसले के बाद सोमवार से दूध, पनीर, घी, मक्खन समेत सभी तरह की चीजें सस्ती हो जाएंगी.

देवभोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देवभोग पनीर (1 किग्रा) पर अब 5 फीसदी जीएसटी खत्म कर दिया गया है. इसलिए अब 395 की जगह 376 रुपए किलो में मिलेगा. देवभोग घी के रिफिल पैक (1 लीटर) पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था. अब यह नहीं लगेगा. अब लोग इसे 654 रुपए की जगह 613 रुपए में यानी 41 रु. सस्ता मिलेगा. देवभोग फ्लेवर्ड मिल्क (200 मिली पैक) पर 12 फीसदी जीएसटी टैक्स लगता था. इस वजह से अब इसकी कीमत 30 रुपए की जगह 28 रुपए होगी.

प्रोडक्ट (Product)

पहले (Before)

अब (Now)

बचत (Savings)

पनीर (200 ग्राम) (Paneer 200g)

90

86

4

पनीर (एक किलो) (Paneer 1kg)

395

376

19

देवभोग घी (1 किलो) (Devbhog Ghee 1kg)

654

613

41

देवीश्री घी (1 लीटर) (Devishri Ghee 1L)

685

642

43

देवभोग घी (आधा किलो) (Devbhog Ghee 500g)

338

317

21

देवभोग घी (200 मिली) (Devbhog Ghee 200ml)

152

142

10

मिल्क (200 मिली) (Milk 200ml)

30

28

2

बटर (25 किग्रा) (Butter 25kg)

16300

15094

1206

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन