16th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड जारी, तापमान जल्द बढ़ने की संभावना

Media Yodha Desk Tue, Feb 10, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड बरकरार है, याने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग रायपुर केंद्र के मुताबिक 10 फरवरी 2026 को भी छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा या मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रहने की संभावना है 

न्यूनतम तापमान में हो रही है बढ़ोतरी

IMD के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की प्रक्रिया जारी है। अगले तीन दिनों तक यह बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान भी अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर बना रहेगा 

प्रमुख जिलों का तापमान हाल

मौसम रिपोर्ट के अनुसार राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और पेंड्रा रोड समेत अन्य जिलों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है 

रायपुर शहर का मौसम पूर्वानुमान

10 फरवरी को रायपुर शहर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुंध की स्थिति भी बन सकती है 

जेट स्ट्रीम का असर बना हुआ

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पूर्व भारत के ऊपर सक्रिय सब ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखा जा रहा है। करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 140 नॉट की रफ्तार से बह रही जेट स्ट्रीम के कारण मौसम में स्थिरता बनी हुई है write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन