23rd August 2026

BREAKING NEWS

दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

नया रायपुर के ब्लू वॉटर में डूबे युवक का शव 77 घंटे बाद मिला, शनिवार देर रात हुआ बरामद

राखी और गिफ्ट भेजने पर अब देना होगा ज्यादा डाक शुल्क

25 अगस्त से कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

Advertisment

CG Crime : गाली देने पर अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Media Yodha Desk Wed, Aug 6, 2025

बिलासपुर- जिले में शराब के नशे में अधेड़ पड़ोसी ने युवक को गाली दी, जिससे नाराज होकर युवक ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। हमले में खून से लथपथ अधेड़ जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि वह अधेड़ से मिलने गया था, तब शराब के नशे में उसने गाली देनी शुरू कर दी, जिससे उसे गुस्सा आ गया। सहन नहीं हुआ तो मार दिया।

ग्राम पहाड़बछाली का रहने वाला छेदीलाल यादव (65) खेती-किसानी करता था। उसके घर की छत बारिश में टपक रही थी। मरम्मत कराने के लिए वह मकान खाली कर कुछ दिनों के लिए पड़ोसी बृहस्पति बाई के मकान में रहने लगा था। बीते 4 अगस्त को छेदीलाल यादव शराब के नशे में था। वह बृहस्पति बाई के मकान में था। तभी बृहस्पति बाई का पड़ोसी यशराज भानू उर्फ छोटा (20) अधेड़ के पास गया और बातचीत करने लगा। इस दौरान छेदीलाल ने यशराज को गाली दी। जिससे नाराज यशराज गुस्से में आ गया। उसने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी से छेदीलाल के गले पर वार किया, जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, तब उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो आरोपी को गांव में पकड़ लिया। इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में शव पंचनामा और घटना स्थल की जांच की। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन