15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना

Media Yodha Desk Sat, Mar 21, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 20 मार्च को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 21 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग के जगदलपुर, बकावंड और साकोला में करीब 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान: 36.4°C दुर्ग में दर्ज किया गया है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान: 17.1°C जगदलपुर में दर्ज की गई है।

तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय

प्रदेश में मौसम के बदलाव के पीछे तीन बड़े सिस्टम काम कर रहे हैं।

  • मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती घेरा : 0.9 किमी ऊंचाई पर बना सिस्टम नमी वाली हवाओं को खींच रहा है

  • द्रोणिका रेखा (ट्रफ लाइन) : मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ तक फैली छत्तीसगढ़ के पश्चिमी हिस्से में अस्थिरता बढ़ा रही है:

  • आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात : 3.1 किमी ऊंचाई पर सक्रिय बंगाल की खाड़ी से नमी खींचकर प्रदेश में ला रहा है

लोगों के लिए सलाह

  • खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न रहें।

  • बिजली गिरने के समय पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

  • किसानों को फसल सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन