14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG Weather News : गर्मी से राहत… पूरे प्रदेश में पारा गिरा, आज रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना

Media Yodha Desk Wed, May 6, 2026

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम की करवट बदलने से उत्तरी और मध्य इलाकों में राहत लेकर आई है. राजधानी में मंगलवार शाम तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. इसके कारण उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-4 की गिरावट दर्ज की गई. पूरे प्रदेश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मंगलवार को प्रदेश में  रायपुर में सर्वाधिक तापमान रहा. यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियाँ जारी रहने की संभावना है. दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है.

मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका दक्षिण मध्य प्रदेश से बिहार तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण मध्य प्रदेश से मन्नार की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

इन सब के प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली वज्रपात होने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. रायपुर शहर में 6 मई को आकाश आंशिक मेघमय और बादल गरजने के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन