12th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

CG News : 56 ग्राम पंचायत सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, विकास कार्य आवंटित नहीं किए जाने से प्रशासन के खिलाफ बड़ा कदम

Media Yodha Desk Fri, May 22, 2026

कांकेर : पिछले एक वर्ष से ग्राम पंचायतों में किसी भी प्रकार के विकास कार्य आवंटित नहीं किए जाने से नाराज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। सरपंचों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते एक साल से पंचायतों में कोई भी नया विकास कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है, जिसके चलते गांवों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं।

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार मांग और पत्राचार के बावजूद प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। सरपंचों ने कहा कि पंचायतों में विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी है और जनप्रतिनिधियों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। इसी के विरोध में सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एकजुट होकर सामूहिक इस्तीफा सौंपने का निर्णय लिया।

इस दौरान सरपंचों ने प्रशासन से जल्द पंचायतों में विकास कार्य स्वीकृत करने तथा लंबित योजनाओं को शुरू कराने की मांग की है। वहीं सामूहिक इस्तीफे की घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन