11th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

Advertisment

CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में शादीशुदा युवक गिरफ्तार, गर्भवती होने पर परिजनों को हुई घटना की जानकारी

Media Yodha Desk Sat, Sep 27, 2025

रायपुर: शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया. लड़की से हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को उसके सात माह के गर्भवती होने के बाद पता चला. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम हसदा नंबर 02 का रहने शादीशुदा युवक राधेलाल पिता महेश यादव (22 वर्ष) ने महाशिवरात्रि की रात गांव की एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. डरी-सहमी लड़की ने इस बात की जानकारी सात महीने तक किसी को नहीं दी.

इस बीच लड़की का पेट बड़ा दिखने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बयां कर दी. अवाक परिजन पीड़िता को लेकर गोबरा नवापारा थाना पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन