8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CG IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर; कई जिलों के SP बदले

Media Yodha Desk Sat, Jul 11, 2026

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।  जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस उमेश गुप्ता को बीजापुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस मयंक गुर्जर को सुकमा और आईपीएस संदीप पटेल को नारायणपुर जिले की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा बलौदाबाजार, बेमेतरा, सूरजपुर सहित कई जिलों में भी पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ डीसीपी स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। राज्य सरकार का यह प्रशासनिक निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

news description image 1783698893

news description image 1783698903

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन