18th August 2026

BREAKING NEWS

कांगो में इबोला का कहर! 2,325 मौतों और 5 हजार संक्रमण के बीच WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी

UGC-NET के तीन विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

Airtel शुरू कर रहा सैटेलाइट-टू-मोबाइल इंटरनेट सेवा

CBI का बड़ा खुलासा, गिरिबाला-समर्थ की प्रताड़ना से परेशान होकर त्विषा ने दी जान; अब दहेज हत्या का चलेगा केस

अमिताभ बच्चन को हर महीने मिलेंगे 33 लाख रुपये, 5 साल तक होती रहेगी तगड़ी कमाई

Advertisment

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं की, 29 महिला शिक्षकों समेत 38 निलंबित

Media Yodha Desk Sat, Jan 10, 2026

कांकेर : शिक्षा विभाग के द्वारा युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष हुए शिक्षकों के द्वारा पूरा सत्र बीतने के बाद भी नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं करने को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई है।

शिक्षा विभाग ने 38 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जिन टीचर्स पर कार्रवाई हुई है उनमें 29 महिला शिक्षक शामिल है। शिक्षा विभाग के इस आदेश से समूचे महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों में शिक्षकों के समांतर समन्वय को लेकर युक्तियुक्तकरण किया था। इसमें कई शिक्षक अतिशेष के दायरे में आए थे।

शिक्षा विभाग के द्वारा सभी को जुलाई 2025 तक ज्वाइनिंग का आदेश दिया था, लेकिन जनवरी माह तक जिले में 39 शिक्षकों ने नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं दी। इसी अवमानना के खिलाफ सख्ती बरतते हुए सभी का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की कार्यवाही से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन