14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG News : रायपुर में GST विभाग का बड़ा एक्शन, चार जगहों पर छापेमारी से हड़कंप

Media Yodha Desk Thu, Mar 26, 2026

CG News : रायपुर में स्टेट जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भैंसथान इलाके के अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में स्थित दो व्यापारिक फर्मों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई से कारोबारी हलकों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य जीएसटी विभाग छत्तीसगढ़ की करीब 10 सदस्यीय टीम ने लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स से जुड़े चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई पहले से मिली शिकायतों और इनपुट के आधार पर की गई।

जांच के दौरान अधिकारियों को बड़ी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज, फर्जी बिलिंग से जुड़े रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। इन सभी सामग्रियों को जब्त कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि फर्मों द्वारा बड़े स्तर पर बोगस बिलिंग के जरिए टैक्स चोरी की जा रही थी। हालांकि विभाग का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक बड़े नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है, जिसमें कई अन्य फर्मों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल GST टीम लगातार दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है और जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है। इस कार्रवाई को राज्य में टैक्स चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन