17th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

मनोर (छत्तीसगढ़) : लगातार बारिश से डूमरटोली में बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर चालक के रेस्क्यू की कोशिश जारी

admin Fri, Jun 20, 2025

पिछले 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच मनोरा ब्लॉक के डूमरटोली गांव में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लावा नदी पर बने एनीकट को पार करने के दौरान एक ट्रैक्टर तेज बहाव में फंस गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

तेज बहाव में फंसा ट्रैक्टर

स्थानीय निवासी सोहन भगत के अनुसार भारी बारिश के कारण लावा नदी का जलस्तर बढ़ गया है और एनीकट पूरी तरह जलमग्न हो गया है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक ट्रैक्टर चालक बिना जोखिम को समझे एनीकट पार करने लगा, तभी तेज बहाव में ट्रैक्टर फंस गया। वाहन पानी के बीच झुक गया, जिससे चालक घंटों तक ट्रैक्टर पर ही फंसा रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एसडीआरएफ को सूचना दी।

SDRF टीम का राहत कार्य जारी

नगर सेना के जिला कमांडेंट विपिन किशोर लकड़ा अपनी टीम और गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जवानों ने रस्सी और लाइफ जैकेट फेंककर चालक को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद एक जवान ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पानी पार कर ट्रैक्टर तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास भी सफल नहीं हो पाया।

ड्रोन की मदद मांगी गई

कठिन हालात को देखते हुए कमांडेंट लकड़ा ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से ड्रोन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है ताकि स्थिति का आकलन बेहतर तरीके से किया जा सके। फिलहाल SDRF टीम और स्थानीय लोग ट्रैक्टर चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयासों में जुटे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन