16th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

Mungeli News : मुंगेली SSP भोजराम पटेल के निर्देश पर लोरमी पुलिस की कार्रवाई, छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Media Yodha Desk Thu, Feb 19, 2026

मुंगेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। दिनांक 17.02.2026 को पीड़िता द्वारा थाना लोरमी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके घर के पड़ोस में निवासरत वेदप्रकाश एवं रंजीत अग्रवाल द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसे घर में अकेली पाकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा उसकी लज्जा भंग करने की नीयत से हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ की गई, अश्लील गाली-गलौज की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई, रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 52/26 धारा 74, 332(सी), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर पीड़िता एवं गवाहों को पूछताछ कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी 1. रंजीत अग्रवाल पिता प्रदीप उम्र 26 वर्ष एवं 2. वेदप्रकाश अग्रवाल पिता प्रदीप उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 गायत्रीपारा लोरमी, थाना लोरमी, जिला मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को अपराध कारित करना स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.02.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (थाना प्रभारी लोरमी), उपनिरीक्षक मानसिंह परिहार, आरक्षक सीताराम बर्मन, रेखराम नेताम एवं कवि टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन