17th June 2026

BREAKING NEWS

महाराष्ट्र सरकार की टीम करेगी छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण, 18-19 जून को आएगा विधायकों का दल

नक्सल विरोधी अभियानों के हीरो सुंदरराज पी को बड़ी जिम्मेदारी, NIA में बने IG

कन्या राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

Advertisment

भिलाई, छत्तीसगढ़ : दुर्ग-भिलाई में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चंद्रा मौर्य अंडरब्रिज में भरा पानी, रास्ता बंद

admin Mon, Jul 7, 2025

दुर्ग जिले में रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। लगातार बारिश के चलते जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। सबसे गंभीर हालात चंद्रा मौर्य अंडरब्रिज के पास बने हुए हैं, जहां पानी भरने के कारण दोनों ओर बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

चंद्रा मौर्य अंडरब्रिज जलमग्न, वैकल्पिक मार्ग से गुजरने को मजबूर लोग

चंद्रा मौर्य अंडरब्रिज, जो रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही का मुख्य जरिया है, पूरा पानी में डूब चुका है। स्थानीय प्रशासन ने किसी भी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए दोनों ओर बैरिकेडिंग लगा दी है ताकि कोई वाहन या पैदल यात्री उस रास्ते से न गुजर सके

इस वजह से टाउनशिप और अन्य इलाकों से जुड़ने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाकर वैकल्पिक मार्गों से आना-जाना पड़ रहा है।हर साल होती है तैयारी, फिर भी जलभराव क्यों?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भिलाई नगर निगम हर साल करोड़ों रुपए खर्च कर जल निकासी व्यवस्था सुधारने का दावा करता है। लेकिन नतीजा शून्य रहता है। हर बार एक जैसी समस्याएं सामने आती हैं और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं

एक निवासी ने कहा, “हर साल बारिश में यही हाल होता है। नालों की सफाई समय पर नहीं होती। निगम केवल दिखावा करता है।”

नगर निगम की कार्रवाई जारी, 3 मोटरों से निकाला जा रहा पानी

भिलाई नगर निगम के अधिकारी वीरेंद्र बंजारे ने बताया कि जनता की सुरक्षा के लिहाज से अंडरब्रिज के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग की गई है। निगम की टीम मौके पर डटी हुई है और तीन मोटर पंप लगाकर पानी की निकासी की जा रही है

हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि पानी पूरी तरह कब निकलेगा और आम जनजीवन कब सामान्य होगा

छत्तीसगढ़ में औसत बारिश 255.4 मिमी, सबसे ज्यादा बलरामपुर में

राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी है1 जून से अब तक छत्तीसगढ़ में 255.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 427.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि बेमेतरा जिले में सबसे कम 84.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

टॉप 10 जिले जहां सबसे ज्यादा बारिश हुई:

  1. बलरामपुर – 427.4 मिमी

  2. रायपुर – 418.9 मिमी

  3. रायगढ़ – 417.1 मिमी

  4. बीजापुर – 398.1 मिमी

  5. बस्तर – 394.8 मिमी

  6. जशपुर – 393.9 मिमी

  7. दंतेवाड़ा – 368.2 मिमी

  8. कोरिया – 336.4 मिमी

  9. कोरबा – 325.3 मिमी

  10. जांजगीर-चांपा – 323.0 मिमी

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन