15th August 2026

BREAKING NEWS

धन लाभ से लेकर करियर तक कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

Advertisment

CG News : जिला मुख्यालय में देर रात हड़कंप, बीईओ ऑफिस के सामने खड़ी कार में लगी आग

Media Yodha Desk Fri, Mar 13, 2026

गरियाबंद : जिला मुख्यालय के गांधी मैदान स्थित बीईओ कार्यालय के पास देर रात खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई।बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है, जब बीईओ कार्यालय के सामने खड़ी कार में अचानक आग लग गई।

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन