16th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

पूवर्ती में हिडमा का अंतिम संस्कार : माडवी और पत्नी राजे के साथ एक ही चिता पर दी गई अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में भारी भीड़

Media Yodha Desk Thu, Nov 20, 2025

सुकमा : मुठभेड़ में मारे गए टॉप नक्सली लीडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजे का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। एनकाउंटर के 2 दिन बाद दोनों का शव आज सुबह उनके गृहग्राम पूवर्ती पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया।

ग्रामीणों और परिचितों की सैकड़ों की भीड़ अंतिम यात्रा में शामिल हुई। हिडमा और उसकी पत्नी के शव को गांव के मुख्य मार्ग से होकर श्मशान घाट तक ले जाया गया। विशेष बात यह रही कि दंपति को एक ही चिता पर अग्नि दी गई, इस दौरान ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। बता दें कि 18 नवंबर को आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने टॉप नक्सली लीडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजे समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया था।

हिडमा की मौत के बाद उसके गांव पूवर्ती में मातम पसरा हुआ था। वहीं हिडमा की मां ने पुलिस से भावुक अपील करते हुए कहा था कि “मैं बूढ़ी हो चुकी हूं… अपने बेटे का शव नहीं ला सकती। पुलिस मेरे बेटे का शव गांव ले आए, ताकि मैं अंतिम संस्कार कर सकूं। वहीं आज सुबह हिडमा के परिजन उसका और उसकी पत्नी का शव लेकर पूवर्ती गांव पहुंचे, जहां एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन