15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, राजनीतिक हलचल बढ़ी

Media Yodha Desk Thu, Mar 5, 2026

Rajya Sabha Elections 2026: छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण दिन रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। दोनों प्रत्याशी विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन फार्म जमा करेंगी।

इस दौरान दोनों दलों के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य सरकार के मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह और संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम के नामांकन के समय नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पार्टी के विधायक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए वर्तमान में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इनमें 2 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जबकि 2 सदस्यों का कार्यकाल 2028 और 2030 तक जारी रहेगा। 9 अप्रैल 2026 तक कार्यकाल वाले सांसदों में फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं। यह दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है। वहीं भाजपा से देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक निर्धारित है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन