: बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के हिन्दू संत और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर के इस्कॉन टेंपल में कीर्तन किया जा रहा है.
admin Mon, Dec 2, 2024
भिलाई\दुर्ग: देश भर के इस्कॉन मंदिरों में बांग्लादेश के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कीर्तन किए गए. सेक्टर 6 इस्कॉन मंदिर में इस्कॉन भक्तों ने कीर्तन किया. हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई रायपुर के अध्यक्ष और अक्षय पात्र भिलाई के क्षेत्रीय अध्यक्ष व्योमपद दास ने कहा कि कुछ दिनों से बांग्लादेश से हर रोज खबरें हो रही है कि हिंदू समाज और इस्कॉन के विभिन्न संतों को बंदी बनाया जा रहा है. उनके ऊपर प्रहार किया जा रहा है. जिससे इस्कॉन से जुड़े लोग चिंतित है.
भिलाई इस्कॉन टेंपल में कीर्तन: व्योमपद दास ने बताया कि हम शांति में आस्था रखने वाले लोग है. राजनीतिक लोग नहीं है.हमारी आध्यात्मिक संस्था है. हमारी संस्था का उद्देश्य है कि भगवत गीता, भागवत और हमारे वैदिक शास्त्रों के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाए. भगवान के दिव्य नाम का कीर्तन किया जाए. हम वहीं तक सीमित है.
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन