9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

छत्तीसगढ़ : सर्किट हाउस विवाद पर केदार कश्यप ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप

Media Yodha Desk Sun, Sep 7, 2025

जगदलपुर : शनिवार देर शाम सर्किट हाउस से निकले विवाद ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है. वन मंत्री केदार कश्यप पर कर्मचारी से अभद्र भाषा में बात करने के साथ मारपीट के लगे आरोप को कांग्रेस भुनाने में लगी है. इस पर वन मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा है कि मुद्दा विहीन हो चुकी कांग्रेस तरह-तरह के भ्रामक प्रचार कर रही है.

दरअसल, सर्किट हाउस के कर्मचारी से अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला थाने तक पहुंच गया, जिसके बाद कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है. हालात ऐसे बने कि पूरे प्रदेश में पुतला दहन जैसी स्थिति बन गई.

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सर्किट हाउस की घटना को लेकर कांग्रेस ने मनगढ़ंत कहानी गढ़ी और सोशल मीडिया के जरिए गलत जानकारी फैलाने का काम किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोई घटना घटी ही नहीं है. कांग्रेस केवल अनर्गल आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेना चाह रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन