11th August 2026

BREAKING NEWS

अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला; अब इस दिन होगा एग्जाम

3 दिन बाद जोरदार बारिश के संकेत; आज भी कई क्षेत्रों में अलर्ट

सिंह-कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नौकरी और करियर में बनेंगे नए अवसर; जानें सभी राशियों का हाल

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

Advertisment

नहर किनारे हादसा : रिवर्स लेते समय पलटी जेसीबी, तेज बहाव में बहे दो लोग

Media Yodha Desk Fri, Sep 19, 2025

कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। नहर किनारे काम कर रही एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में गिर गई। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने पहले वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन रिवर्स लेने के दौरान जेसीबी फिर से नहर में पलट गई। जेसीबी के नहर में गिरने के बाद चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक के पानी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाकर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जेसीबी वाहन भलपहरी निवासी लक्ष्मी कुमार का है। पुलिस फिलहाल वाहन मालिक और चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। नहर में गिरे वाहन को बाहर निकालने का प्रयास लगातार जारी है, वहीं लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीम भी जुटी हुई है।


विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन