17th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर : छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अगले 48 घंटे में 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Media Yodha Desk Fri, Jan 16, 2026

रायपुर : उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर की स्थिति रही. वहीं रायपुर, बिलासपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 2 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों शीतलहर की स्थिति रहेगी. उसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में गुरुवार का अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और वृद्धि की संभावना है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, माना में 27.2 डिग्री, बिलासपुर में 26 डिग्री, पेंड्रारोड में 23.2 डिग्री, अम्बिकापुर में 22.1 डिग्री, जगदलपुर में 29.2 डिग्री, दुर्ग में 30 डिग्री और राजनांदगांव में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर और माना में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री, बिलासपुर में 13.8 डिग्री, पेंड्रारोड में 10 डिग्री, अम्बिकापुर में 4.4 डिग्री, जगदलपुर में 12.6 डिग्री, दुर्ग में 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

यहां आज भी शीतलहर का अलर्ट

प्रदेश के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर की स्थिति रही. वहीं शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन