13th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

CG में तरबूज खाने के बाद मासूम की मौत : 3 बच्चों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Media Yodha Desk Tue, May 12, 2026

जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज खाने के बाद एक बच्चे की मौत और तीन अन्य बच्चों के बीमार होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। जानकारी के अनुसार दिनांक 11 मई को बच्चों ने तरबूज और चिकन खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

वहीं तीन अन्य बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम जांजगीर ने मेडिकल टीम को तत्काल गांव रवाना किया। साथ ही तहसीलदार को पूरे मामले पर नजर बनाए रखने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर संबंधित परिवार सहित अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

सिविल सर्जन एस. कुजूर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित तरबूज के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन