23rd August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, करियर-धन और प्रेम जीवन में क्या होगा खास

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

Advertisment

CG News : बीमार पत्नी को बचाने पति का संघर्ष, पड़ोसी संग कीचड़ भरी सड़क पार कर पहुंचाया अस्पताल

Media Yodha Desk Mon, Aug 11, 2025

रायगढ़- जिले में खराब सड़क के कारण बीमार पत्नी को उठाकर पति लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चला। पड़ोसी की मदद से पति ने कीचड़ से भरी सड़क को पार किया। बाद में जब साफ रास्ता मिला, तो ऑटो से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। यह मामला कापू थाना क्षेत्र का है। घटना विजयनगर ग्राम पंचायत के कंडरजा मोहल्ले की है। कंडरजा से पंडरापाठ और बिलाईढोड़ी की ओर जाने वाली सड़क कई सालों से नहीं बनी है। बारिश के बाद यहां की सड़कें पूरी तरह से कीचड़ में डूबी हुई है। इस वजह से कोई भी वाहन इस रास्ते पर नहीं चलता है।

शुक्रवार को कंडरजा निवासी तुलसी बाई राठिया (55) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज बुखार और कंपकंपी हो रही थी। जब हालत बिगड़ने लगी, तो उनके पति लक्ष्मण राठिया ने उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया। लेकिन रास्ता इतना खराब था कि न तो कोई एम्बुलेंस और न ही कोई गाड़ी उनके घर तक पहुंच सकती थी। इसलिए लक्ष्मण ने अपने पड़ोसी दुलेश्वर की मदद से पत्नी को उठाया और पैदल ही कीचड़ भरे रास्ते पर चल पड़ा। लगभग एक किलोमीटर चलने के बाद जब साफ रास्ता मिला, तो वहां ऑटो से तुलसी बाई को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन