15th August 2026

BREAKING NEWS

धन लाभ से लेकर करियर तक कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

Advertisment

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित पिकअप पलटी, 3 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Media Yodha Desk Thu, Mar 12, 2026

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना में 2 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन का इस्तेमाल सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था, जबकि इस तरह के वाहनों में यात्रियों को ले जाना नियमों के खिलाफ है। इससे पहले भी इस तरह के वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पिकअप संचालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन