20th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 75 प्रधान पाठकों की याचिका खारिज; नहीं मिलेगी दो अग्रिम वेतनवृद्धि

मेष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों पर बरसेगी खुशियों की सौगात, जानें आज का राशिफल

रैम्बो स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

Advertisment

Raipur Accident : राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Media Yodha Desk Sun, Oct 19, 2025

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुगम किया। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा सुबह-सुबह 4 बजे के आस-पास राजधानी रायपुर के रायपुरा चौक ओवर ब्रिज के पास हुआ।

यहां कांकेर रोडवेज की एक बस ट्रक के पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक समेत 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डीडी नगर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि, बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई। बस मंडला कवर्धा से रायपुर की ओर आ रही थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन