16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

रायपुर (छत्तीसगढ़): : साय कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों की सेवा बहाल, सहायक शिक्षक के पद पर समायोजन

छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साय कैबिनेट ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए दिसंबर में बर्खास्त किए गए 2621 बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों की सेवा फिर से बहाल कर दी है। अब इन सभी शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किया गया है। इस फैसले से राज्यभर में शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय

  • रायपुर के महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने यह बड़ा और राहत भरा फैसला लिया

  • बर्खास्त शिक्षकों की बहाली को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है

  • सभी 2621 शिक्षकों को जल्द ही फिर से विद्यालयों में योगदान का मौका मिलेगा


🤝 मुख्यमंत्री साय ने दिया था भरोसा, भूख हड़ताल के बाद मिला न्याय

  • हाल ही में इन शिक्षकों ने भूख हड़ताल कर अपनी मांगें सरकार के सामने रखी थी

  • दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिक्षकों ने मुलाकात की थी

  • मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि सरकार सकारात्मक फैसला लेगी, जिसके बाद शिक्षक भूख हड़ताल खत्म कर घर लौटे

  • और अब 30 अप्रैल को सरकार ने नियोजन आदेश जारी कर बहाली का रास्ता साफ कर दिया


🏫 शिक्षा विभाग में फिर से लौटेगी रौनक

  • इस फैसले से राज्य के स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी

  • शिक्षकों की बहाली से हजारों बच्चों की पढ़ाई में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी

  • शिक्षा जगत के विशेषज्ञों और शिक्षक संगठनों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन