21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

CG News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पुलिस जवान को कुचला, मौके पर मौत

Media Yodha Desk Wed, Sep 17, 2025

जांजगीर चांपा जिले के लक्षनपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में पुलिस जवान आरक्षक प्रहलाद दिनकर की मौके पर ही मौत हुई है। घटना मंगलवार की रात करीबन 10 बजे की है। वही ट्रेलर वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है ।

जानकारी के अनुसार चांपा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद दिनकर जोकि मंगलवार की रात 9 बजे को थाने में ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए बाइक से निकाला था। इस बीच पर लछनपुर चौक के पास पहुंचा था कि जांजगीर की ओर से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जिससे आरक्षक प्रहलाद दिनकर का सिर बुरी तरह से क्षतिग्रत हो गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक  मौके पर से भाग निकला। 

घटना की जानकारी मिलने के के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची और शव को सड़क से उठाकर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया। आज  बुधवार को शव का  पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद फरार हुए ट्रेलर वाहन और चालक को पुलिस ने सारागांव थाना क्षेत्र से पकड़ा है। जिसके बाद आरोपी चालक पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन