15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

Media Yodha Desk Fri, Mar 20, 2026

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

इसे देखते हुए विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से जहां लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं अचानक मौसम खराब होने से जनजीवन प्रभावित भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन