15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में तेज हुई गर्मी की मार, रायपुर में पारा 37°C पार, अगले 3 दिन बढ़ेगी तपिश

Media Yodha Desk Thu, Mar 5, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रहि है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद आगामी 4 दिनों तक तापमान में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

प्रदेश में मौसम कैसा रहा

बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है।

आज का पूर्वानुमान

आज प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 5 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन