6th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

छत्तीसगढ़ में GST मामलों को मिलेगी रफ्तार : 27 जुलाई से रायपुर GSTAT बेंच में शुरू होगी सुनवाई

Media Yodha Desk Sat, Jul 18, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ के करदाता, विभागीय अधिकारी, अधिकृत प्रतिनिधि और वकील के लिए एक बड़ी खबर है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच 27 जुलाई से मामलों की सुनवाई शुरू करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रिब्यूनल की सुनवाई अभी इसके अस्थायी परिसर में शुरू होगी, जो कि नॉर्थ B-ब्लॉक, सेक्टर 19, वाणिज्यिक कर- GST भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में स्थित है।

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर बेंच में सभी श्रेणियों के मामलों को सोमवार से शुक्रवार तक सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। बेंच के सामने रोजाना पेश होने वाले मामलों की कार्य सूची GSTAT के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर “कॉज़ लिस्ट” टैब के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाएगी। ट्रिब्यूनल प्रशासन ने सभी हितधारकों, वकीलों और करदाताओं से अपील की है कि वे अपने मामलों की ताजा स्थिति और तारीखों की जानकारी के लिए नियमित रूप से पोर्टल को चेक करते रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन