11th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

Advertisment

Head Master Suspend : स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला हेडमास्टर सस्पेंड, संकुल समन्वयक पर भी कार्रवाई, FIR दर्ज

Media Yodha Desk Sun, Sep 28, 2025

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई। शासकीय माध्यमिक शाला झोरपारा में कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मीडिया में खबर को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा ने आरोप लगाया है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक घुरन पटेल उसे लंबे समय से गलत तरीके से छूता था । शिक्षक की अशोभनीय हरकतों से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। यहां तक कि वह त्रैमासिक परीक्षा में भी शामिल नहीं हो पाई। इस गंभीर घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने मामले को सार्वजनिक किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन पर दबाव बना। नतीजा यह हुआ कि शिक्षक घुरन पटेल, जो इस स्कूल के प्रधान पाठक भी थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही शंकुल समन्वयक को भी पद से हटाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन