20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

नाबालिग के साथ मारपीट का VIDEO वायरल : आम तोड़ने पर गार्ड की दरिंदगी, परिजनों की शिकायत के बाद एक्शन में प्रशासन

Media Yodha Desk Mon, Mar 23, 2026

बलौदा बाजार : जिले में एक मासूम बालक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंबुजा अडानी सीमेंट कंपनी में कार्यरत सुरक्षा गार्ड बच्चे को उठाकर जमीन पर पटकते हुए दिख रहा है। घटना के बाद पीड़ित बालक के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर और SP को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया है।

परिजनों के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। पीड़ित के बड़े भाई कार्तिक साहू ने बताया कि उनका छोटा भाई आम तोड़ रहा था, तभी कंपनी के गार्ड ने उसे पकड़कर बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें शिकायत दर्ज नहीं कराने की धमकी दी गई, जिससे परिवार डरा हुआ था। हालांकि, बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना में घायल बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में प्राथमिक सूचना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर और SP को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर और एसपी को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पीड़ित बालक के समुचित इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों को भी निर्देशित किया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई सामने आती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन