13th August 2026

BREAKING NEWS

हिरासत में मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, CBI जांच के साथ पीड़ित परिवार को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ेगा, राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी गुट्टा मांदर की थाप

बोर्ड परीक्षा परिणाम में अंक बढ़ाने का झांसा देने वालों से रहें सावधान, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने किया अलर्ट

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की लास्ट डेट करीब, ग्रेजुएट तुरंत करें आवेदन

‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका शेरावत का बड़ा दावा, बोलीं- टॉम क्रूज को है मुझ पर क्रश, भेजते हैं वीडियो

Advertisment

सरकारी दफ्तर बना रणभूमि : CMO चेंबर में इंजिनियर ने एकाउंटेंट पर बरसाए घूंसे

Media Yodha Desk Sat, May 9, 2026

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के देवभोग के नगर पंचायत में सीएमओ का चेंबर अखाड़ा बन गया. चेंबर में सीएमओ के सामने ही एकाउंटेंट से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एकाउंटेंट संदीप चंद्राकर की कुछ लोग पिटाई करते दिख रहे है. इस बीच संदीप भी एक सरदार की पगड़ी निकाल कर पिटाई करते दिख रहा है. सीएमओ बीच बचाव के मुद्रा में नजर आ रहे हैं, जबकि इंजीनियर खड़े होकर तमतमाते दिख रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, घटना 7 मई के शाम 5 बजे के बाद का बताया गया है. मारपीट के बाद संदीप की शिकायत पर इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक और उनके तीन सहयोगी के खिलाफ मामला थाने में दर्ज किया गया है.

वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर संदीप चंद्राकर के खिलाफ देवभोग पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. थाना प्रभारी फैजुल शाह हुदा ने कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है. सीएमओ दुष्यंत साहू से घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई थी, लेकिन उस वक्त उनके द्वारा रिकॉर्डिंग होने से इंकार कर दिया गया था. अब वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए सीएमओ को पत्र लिख जानकारी मांगी जा रही है.

दरअसल, एकाउंटेंट संदीप चंद्राकर कर्मचारी यूनियन का प्रदेश कोषाध्यक्ष है. प्रभारी सीएमओ दुष्यंत साहू भी इसी यूनियन के पदाधिकारी हैं. ऐसे में अब मामले में नवनियुक्त कर्मचारी यूनियन का दखल सामने आया है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने देवभोग पुलिस को ज्ञापन दिया है. जिसमें आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की गई है. सप्ताह भर के भीतर ऐसा मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है.

सीएमओ चेंबर में हुए इस घटना के बाद  प्रशासनिक कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. पुलिस के समक्ष पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत करने के बजाए उसे सार्वजनिक प्लेट फार्म पर वायरल करने की घटना को पुलिस गंभीरता से ले रही है. मामले में संदिग्ध और सुनियोजित बिंदुओं को भी आधार बनाकर जांच करने की बात कही जा रही है.  घटना से नाराज नपा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा है कि आपसी समन्वय के अभाव में कर्मचारियों, अधिकारियों ने दूसरी बार निकाय की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है. वह शासन को पत्र लिखकर जवाबदार अफसर और कर्मियों की ही पोस्टिंग यहां करने की मांग करेंगे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन