14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

यात्रियों के लिए खुशखबरी : Hatia–Durg Special Train अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, यात्रा होगी आसान

Media Yodha Desk Wed, Mar 25, 2026

Hatia-durg Special Train : अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दुर्ग-हटिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब रोजाना चलेगी। रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन को अब रेगुलर कर दिया गया है। यानी अब यह ट्रेन एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे प्रशासन के इस फैसले के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। दुर्ग से हटिया के लिए ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को रवाना होगी, वहीं हटिया से दुर्ग के लिए यह ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को चलेगी।

आपको बता दें​ कि अब तक यह ट्रेन स्पेशल के तौर पर चलाई जा रही थी, जिससे इसकी उपलब्धता तय नहीं रहती थी। लेकिन अब इसे नियमित कर दिए जाने से यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद यात्रा विकल्प मिलेगा। यह गाड़ी नए नंबर 18641 हटिया-दुर्ग, द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, हटिया से दुर्ग के लिये प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को 02 अप्रैल 2026 से चलेगी। जबकि 18642 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 03 अप्रैल 2026 से चलेगी ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन