19th April 2026

BREAKING NEWS

वेदांता पावर प्लांट बॉयलर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23, 12 घायल अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ में जबरन और प्रलोभन से धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, राजपत्र में अधिसूचना जारी; जानिए नियम

आशा भोसले की आवाज से गूंजा छत्तीसगढ़ सिनेमा, फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ में पहली बार गाया भगवान जगन्नाथ का भक्ति गीत

बीच सड़क पर युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई, मौके पर मचा हड़कंप

ACB-EOW का शिकंजा कसा, निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्ति जब्त, कई जमीनें सीज

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में चार नए केंद्रीय विद्यालयों की सौगात, देशभर में खुलेंगे 85 नए स्कूल

admin Sat, Dec 7, 2024

रायपुर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र को नई उड़ान देने के लिए केंद्र सरकार ने मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा, और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति द्वारा लिया गया, जिसके तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय (KV) स्थापित किए जाएंगे।

पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "स्कूली शिक्षा को अधिक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए यह बड़ा कदम है। 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा और रोजगार के भी नए अवसर बनेंगे।"

छत्तीसगढ़ के सीएम का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "छत्तीसगढ़ में नए केंद्रीय विद्यालयों के शुरू होने से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय अपनी अभिनव शिक्षण पद्धति और आधुनिक अधोसंरचना के लिए प्रसिद्ध हैं।"

भारत में केंद्रीय विद्यालय: एक नजर

  • कुल केंद्रीय विद्यालय: 1256 (03 विदेशों में: मॉस्को, काठमांडू और तेहरान)
  • कुल विद्यार्थी: लगभग 13.56 लाख
  • शुरुआत: नवंबर 1962 में योजना को मंजूरी मिली थी।

28 नवोदय विद्यालयों की स्थापना

केंद्रीय विद्यालयों के अलावा, कैबिनेट ने नवोदय विद्यालय योजना के तहत 28 नए नवोदय विद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ के लिए क्या है खास?

  • नए KV का लाभ: छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी माहौल।
  • रोजगार के अवसर: नए स्कूलों में शिक्षकों और स्टाफ की भर्ती से रोजगार का सृजन।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन