21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Raipur News : पत्नी की आत्महत्या मामले में पति पर FIR, ‘भिखारी’ कहकर करता था प्रताड़ित

Media Yodha Desk Wed, Sep 17, 2025

रायपुर: पति के प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मृतिका के बहन के शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें जिक्र है कि पति ने दहेज के लिए पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया था। वह पत्नी को अपने मायके से पैसे लाने के लिए तंग करता था। वह उसे भिखारी घर से खाली हाथ आईं है कहकर ताने भी मरता था।

इससे तंग आकर महिला ने 10 सितंबर को थाने में खुद को आग के हवाले कर लिया था। घटना के बाद दिन बात यानी 14 सितंबर को उसकी DKS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। जिससे शरीर में इन्फेक्शन हो गया और महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में दहेज के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम वर्षा गोस्वामी है, जो पुरानी बस्ती की रहने वाली थी। उसके पति का नाम शिवम गोस्वामी है। 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में लड़ाई होती थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन