17th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

CG News : लोक संपत्ती को नुकसान पहुचाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध दर्ज की गई एफ0आई0आर

Media Yodha Desk Sun, Jan 11, 2026

प्रार्थी एस०के० सतपती लोक निर्माण सभांग कार्यपालन अभियंता मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली छ०ग० के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की लोक निर्माण विभाग भ/स मुंगेली संभाग मुंगेली के द्वारा दिनांक 09.01. 2026 को गीधा से दाउपारा फोरलेन मार्ग में स्थित श्री श्री फ्युल्स के सामने खुले डिवाईडर को जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुये ईट से जोडाई कर बंद कराया गया था | जिसे रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा डिवाईडर को तोडकर शासकीय संपत्ती को नुकसान पहुंचाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक श्री कार्तिकेश्वर जांगड़े के द्वारा तत्काल थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 10/2026 धारा लोक संपत्ती का नुकसानी का निवारण अधि. 1984 की धारा 3 एवं 290,324(3) बी०एन०एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन