23rd August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, करियर-धन और प्रेम जीवन में क्या होगा खास

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

Advertisment

CG BREAKING : तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, गैस लीक से मचा हड़कंप...

Media Yodha Desk Sun, Aug 10, 2025

बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके में स्थित एक तीन मंजिला दुकान के ऊपर के माले में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसपर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। यह आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित M.K बैग नामक दुकान के ऊपर माले में लगी, जहां दुकान मालिक का परिवार रहता है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बैग की दुकान, तीसरी मंजिल पर गोदाम और बीच के फ्लोर पर दुकान मालिक का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने से आग भड़क उठी, जो तेजी से दुकान और फैक्ट्री तक फैल गई। आग की लपटें और धुएं के गुबार ने आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन