21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

राजधानी में बैंक फ्रॉड : फर्जी बिल्डर बनकर 8.70 लाख उड़ाए, पुलिस ने दर्ज की FIR

Media Yodha Desk Mon, Sep 22, 2025

रायपुर: राजधानी में शातिर ठगों ने एक बिल्डर के नाम का इस्तेमाल कर बैंक से लाखों रुपये उड़ा लिए। मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है, जहां बिल्डर सुबोध सिंघानिया के नाम पर अज्ञात ठगों ने बैंक को फोन कर 8 लाख 70 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

अमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया कि ठगों ने खुद को बिल्डर सुबोध सिंघानिया बताकर इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा से संपर्क किया और सीधे बैंक ऑफ इंडिया में आरोपी अवतार सिंह के खाते में 8 लाख 70 हजार रुपये RTGS ट्रांजैक्शन करा लिया। हैरानी की बात यह रही कि बैंक ने बिना किसी चेक या वाउचर के यह ट्रांसफर कर दिया।

जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो इंडियन ओवरसीज बैंक की महिला डिप्टी मैनेजर ने खुद थाने पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की पतासाजी कर रही है। ठग किस तरह बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर करने में सफल हुए, इसकी जांच भी की जा रही है।

यह घटना बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन