19th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

CG Naxal Encounter : सुकमा में एक बार फिर मुठभेड़, गोलीबारी में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

Media Yodha Desk Tue, Nov 18, 2025

CG Naxal Encounter: सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 18 नवंबर की सुबह दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कुछ नक्सली घायल हुए हैं। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। 2 दिन पहले सुकमा में 15 लाख रुपए के इनामी 3 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था। मामला एर्राबोर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर रात में DRG के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था।वहीं आज 18 नवंबर की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

बताया जा रहा है कि जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया था। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन