11th August 2026

BREAKING NEWS

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

अब 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ट्रेन, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी

H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच जानिए कब डॉक्टर के पास जाना है जरूरी

इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट! 6 सितंबर से सलमान खान के शो की शुरुआत, इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री की खबरें तेज

Advertisment

छत्तीसगढ़ : हाथी के बच्चे की दर्दनाक मौत, नदी की तेज धारा में बहकर झाड़ी में अटका

Media Yodha Desk Sun, Sep 21, 2025

कोरबा : हसदेव नदी के किनारे झाड़ी में हाथी के शावक की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि हाथी शावक नदी पार करने के दौरान बह गया था. सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने शव बरामद कर लिया है. 

जानकारी के अनुसार, कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के पनगंवा में 54 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस झुंड में उनके बच्चे भी हैं. इन्ही में से एक शावक के नदी पार करने के दौरान बहने की जानकारी है. वन टीम ने केंदई रेज के ओड़ार बहरा के पास हाथी शावक के शव को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि नदी में बहकर शव यहां पहुंच गया है. 

रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हसदेव नदी के बहाव के साथ बहकर शव के आने की संभावना है. उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. शुरुआती जांच में नदी पार करते समय पानी में बहने से होना माना जा रहा है. एक सप्ताह पहले ही सखोदा में हथिनी ने बच्चों को जन्म दिया था. इसके बाद 27 हाथियों का झुंड आगे बढ़ गया था.


विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन