23rd April 2026

BREAKING NEWS

दफ्तर में घुसकर पटवारी-ऑपरेटर से मारपीट, CCTV में कैद पूरी घटना

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू, 26 अप्रैल तक लू जैसे हालात के आसार

बोला- “बहुत प्यार करता था, शक ने बना दिया कातिल”

23 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Advertisment

CG में आकाशीय बिजली का कहर : सड़क पर गिरी बिजली, 6 महिलाएं झुलसीं, 2 की दर्दनाक मौत

Media Yodha Desk Wed, Aug 20, 2025

बिलासपुर : गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान 6 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। जिससे 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 4 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाएं खेत से काम कर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, कल शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके बाद करीब 5 बजे के बाद आसमान में काली घटाएं छा गई। फिर आसमान में जोरदार गर्जना होने लगी और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिल्हा के ग्राम कुंआपाली निवासी सौम्या नेती (33), सुरेखा नेती (45) समेत 6 महिलाओं खेत में काम करने गईं थीं। गरज-चमक के साथ बारिश होते देख कर सभी महिलाएं घर लौटने लगी। महिलाएं रास्ते में ही थी, तभी जोरदार गर्जना होने के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इससे सौम्या और सुरेखा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पीछे चल रहीं दरसबाई कोर्राम, गीताबाई गोड़, कुंवरमति, पार्वती यादव इस घटना में घायल हो गईं।

इसकी जानकारी मिलते गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन