17th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का असर : एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर 2 सटोरिए गिरफ्तार, सट्टा कारोबार पर कसा शिकंजा

Media Yodha Desk Tue, Jan 13, 2026

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान के तहत जिला मुंगेली मे जुआ, सट्टा को पुर्णतः अंकुश लगाने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त रूप से निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन प्राप्त सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा दिनांक 13.01.2026 को मुखबीर पर चुड़ी लाइन गोलबाजार मुंगेली मे जाहिद अली पिता वाहिद अली उम्र 35 वर्ष निवासी चुड़ी लाइन गोल बाजार मुंगेली को आम लोगो को सार्वजनिक स्थान पर अंको पर रूपये पैसे का लालच देते हुये सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 नग सफेद कागज के टुकड़े मे सट्टा पट्टी, नगदी रकम 20000 रूपये, एक नग रियल मी कंपनी का मोबाइल कीमती 5000 रूपये को जप्त कर आरोपी जाहिद अली का कृत्य जुआ प्रति.अधि.के तहत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 15/26 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कायम कर दिनांक 13.01.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।

इसी तरह मुखबीर सूचना पर नगर पालिका स्कूल के पास मुंगेली मे राज सोनी पिता रमेश उम्र 35 वर्ष निवासी सदर बाजार मुंगेली को लोगो को रूपये पैसे का लालच देकर क्रिकेट माजा एलेवन एप से ऑनलाइन मोबाइल मे सट्टा खिलाते पकड़ा गया जिसके कब्जे से वाट्सअप मे क्रिकेट संबंधी बातचीत व रकम लेन - देन पाये जाने से मोबाइल सैमसंग एस - 25 अल्ट्रा कीमती 50000 रूपये को जप्त कर आरोपी राज सोनी का कृत्य जुआ प्रति.अधि. के तहत पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली मे अपराध क्रमांक 16/26 धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कायम कर विधिवत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक इश्तगाशा क्रमांक 05/117/2026 धारा 170, 126 (बी), 135 (2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम कार्यालय पेश कर भेजा गया जेल।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि ईश्वर राजपूत, प्र.आर. नरेश यादव, नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, बाली राम ध्रुव, चंद्र ध्रुव,रवि जांगड़े आर. रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, राहुल यादव, हेमसिंह ठाकुर, राकेश बंजारे, परमेश्वर जांगड़े की अहम भुमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन