23rd August 2026

BREAKING NEWS

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

CG NEWS : नशे में हाइवा ड्राइवर ने सीढ़ियों से उतारी गाड़ी, नदी में गिरने के बाद तैरकर बचाई जान

Media Yodha Desk Sun, Aug 17, 2025

रायपुर : राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नशे में धुत ड्राइवर ने हाइवा पर से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार में वाहन को सीढ़ियों से नीचे उतारते हुए सीधे नदी में उतार दिया. घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. रविवार को काफी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं, ऐसे में गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमलेश्वर पुलिस ने ड्राइवर को थाने लेकर आई है.

अमलेश्वर थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है. दुर्ग जिले के अमलेश्वर से हाइवा रायपुर की ओर आ रही थी. इस दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर नदी में गिरी. दुर्ग और रायपुर जिले को जोड़ने वाले रायपुरा ब्रिज के किनारे दुकानें भी. राहत की बात रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है. ट्रक के ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचाई.

स्थानीय लोगों ने कहा कि ड्राइवर बहुत नशे में था. अमलेश्वर की ओर से आ रहा था. सड़क पर वाहन लहरते हुए चल रही थी. जब हमने नदी में देखने को लिए पहुंचे तो ट्रक सीधे नदी में दिखा. पुलिस हाइवा के ड्राइवर को लेकर अमलेश्वर थाने लेकर आई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन