9th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CG News : ड्यूटी के दौरान नशे में धुत हेड मास्टर, मेज पर सोते मिले

Media Yodha Desk Fri, Aug 29, 2025

कोरबा : जिले में सरकारी स्कूल के हेड मास्टर शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे. नशा इतना अधिक था कि स्कूल पहुंचने के बाद वह कार्यालय में मेज पर ही सो गए. कई बार आवाज देने पर भी वह नहीं जागे. जब उनकी नींद टूटी तो वे न ही जिला कलेक्टर का नाम बता सके और न ही मुख्यमंत्री का. ऐसे ही लापरवाह शिक्षकों के कारण अब बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है.

दरअसल, यह पूरा मामला करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवे के शासकीय प्राथमिक शाला का है. इस स्कूल में 46 बच्चे अध्यनरत है. शुक्रवार सुबह एक कक्षा में शिक्षक देव प्रसाद बर्मन पढ़ा रहे थे. वहीं दूसरी ओर हेड मास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में धुत होकर कार्यालय में सोते नजर आए.

पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिक्षक अपनी टेबल पर सोते हुए नजर आए. जब उनसे जगाकर अंग्रेजी में ब्यूटीफुल की स्पेलिंग पूछा गया तो उन्होंने उनकी अंग्रजी कमजोर होने की बात कही. इसके बाद न ही वह कलेक्टर, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता सके.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन