17th August 2026

BREAKING NEWS

सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सफलता का साथ, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

CG News : नशे में स्कूल वाहन चालक ने ट्रक से टक्कर मारी, कई बच्चे घायल, पालकों में गुस्सा

Media Yodha Desk Wed, Jan 7, 2026

आरंग : आरंग क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल के तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वाहन में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहन का चालक और उसका साथी दोनों शराब के नशे में बुरी तरह धुत थे. नशे की हालत में ड्राइवर वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया और बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. बताया जा रहा है कि बस महासमुंद और आरंग क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी.

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भारी लापरवाही देखने को मिली. घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय, प्रबंधन उन्हें स्कूल परिसर ले गया. इस संवेदनहीनता की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने प्रबंधन पर बच्चों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया. परिजनों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले स्कूल प्रबंधन ने एक शराबी ड्राइवर को स्कूल वाहन कैसे सौंप दिया.

ग्रामीण और परिजन अब दोषी ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. वहीं इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रही है.write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन