21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Narayanpur District Hospital : नारायणपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने नक्सलियों के पोस्टमार्टम से किया इंकार, कही ये बात

Media Yodha Desk Wed, Sep 24, 2025

Narayanpur District Hospital Doctors protest: नारायणपुर जिला अस्पताल में आज डॉक्टरों ने बड़ा कदम उठाते हुए 22 सितंबर को अबूझमाड़ के जंगली में हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया. वजह थी 9 महीने से नक्सल भत्ता नहीं मिलना. हालांकि घंटों बाद CMHO के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और पोस्टमार्टम शुरू किया गया.

मुठभेड़ में  मारे गए थे दो नक्सली लीडर

22 सितंबर को अबूझमाड़ इलाके में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सली लीडर मारे गए. शवों को नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि जनवरी 2025 से अब तक उन्हें CRMC यानी नक्सल भत्ता नहीं मिला है. पिछले 9 महीनों से वे शासन और प्रशासन दोनों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से किया मना

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे नारायणपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) एस.एस. राज ने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे पर सरकार से लिखित पत्राचार होगा. आश्वासन के बाद ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू की गई.
डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे आने वाले दिनों में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार करेंगे.

आश्वासन के बाद ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू

उन्होंने यह भी बताया कि मारे गए नक्सलियों का शव तेजी से डीकंपोज हो रहा था और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा था. ऐसे में मानवता के नाते उन्होंने पोस्टमार्टम किया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन