10th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मुंगेली मंडी परिसर में जिला और पुलिस प्रशासन ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Media Yodha Desk Mon, Jun 22, 2026

मुंगेली - अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में जिला मंडी परिसर, मुंगेली में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की उपस्थित मे सभी अतिथियों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा उपस्थित जनसमुदाय को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने कहा कि योग शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक संतुलन एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है,नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकता है, आमजन से नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस के इस आयोजन ने लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण , विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन