18th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

Chhattisgarh : आरपीएफ पोस्ट में विवाद, साथी जवान ने प्रधान आरक्षक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Media Yodha Desk Wed, Dec 3, 2025

रायगढ़ : आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में एक आरपीएफ जवान ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पर गोली चला दी। गोली लगने से प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाले जवान का नाम एस. लादेर बताया जा रहा है। वह जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। मृतक प्रधान आरक्षक पी के मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे। बताया गया कि दोनों बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात में लगी थी। तड़के करीब 4 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अभी आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है और किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। आईजी के आने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटनास्थल पर मृतक की पत्नी भी पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन