21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM विजय शर्मा का नक्सलियों को ऑफर, कहा- 'जनता का समर्थन लेकर सत्ता संभालो'

Media Yodha Desk Tue, Sep 23, 2025

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma offers Naxalites: सुरक्षाबलों के लगातार दबाव के बाद नक्सली बैकफूट पर हैं. बस्तर संभाग के नारायणपुर में अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के 2 सदस्य मारे गए हैं. सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को बड़ा ऑफर दिया है. विजय शर्मा ने नक्सलियों को सरकार बनाकर सत्ता चलाने का ऑफर दिया है.

'बन्दूक के दम पर सत्ता पाना संभव नहीं...' नक्सलियों को डिप्टी सीएम का ये ऑफर

एनडीटीवी से बातचीत में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, 'मैं एक बार फिर से दोहरा रहा हूं कि नक्सली हथियार डालकर मुख्य धारा में जुड़ें. राज्य सरकार सबसे बेहतर सरेंडर पॉलिसी लाई है, उसका लाभ लें. अगर सरकार चलाने की इच्छा है तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया से राजनीती में आएं. जनता का समर्थन लेकर सरकार बनायें और फिर सत्ता पर काबिज हों. बन्दूक के दम पर सत्ता पाने की सोचना भी हमारे देश में संभव नहीं है.'

'नक्सल के दो सीसी सदस्यों को न्यूट्रलाइज सुरक्षाबलों बड़ी सफलता है'- डिप्टी सीएम

नारायणपुर में नक्सल के केंद्रीय समिति के 2 सदस्यों को न्यूट्रलाइज करने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है. लगातार मिल रही सफलताओं के बीच सुरक्षाबलों ने वरिष्ठ नक्सली कैडरों को मार गिराया है. उनके वरिष्ठ नेतृत्व का खात्मा हो रहा है और उनका संगठन कमजोर पड़ रहा. 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा. DRG को एक बार फिर बड़ी सफलता हुई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन